भारत का क्षेत्रफल कितना है यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न है जिसके बारे में सभी को पता होना चाहिए इसलिए आज हम भारत का क्षेत्रफल कितना है तथा पूरे विश्व के क्षेत्रफल पर भारत का कितना हिस्सा है इसके बारे में सामान्य जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ में ही हम भारत की कितनी सीमा कौन से देश से मिलती है इसके बारे में भी जानेंगे।
भारत का क्षेत्रफल कितना है इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने से पहले हम आपको बता दें कि भारत, दुनिया का क्षेत्रफल के आधार पर सातवां (7th) सबसे बड़ा देश है जो कि दुनिया के कुल क्षेत्रफल के 2.42% भाग पर स्थित है।
भारत का क्षेत्रफल कितना है
वर्तमान समय में भारत का छेत्रफल 32,87,479 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। जिसकी उत्तर से दक्षिण की लंबाई 3,055 किलोमीटर तथा पूर्व से पश्चिम की लंबाई 2,933 किलोमीटर है।
भारत के कुल क्षेत्रफल की 7,516.6 किलोमीटर सीमा समुद्र तट से तथा 15,106.7 किलोमीटर सीमा भारत के पड़ोसी देशों से मिलती है। इसीलिए चलिए अब हम जानते हैं कि भारत के किस पड़ोसी देश से भारत की कितनी सीमा मिलती है।
- बांग्लादेश – 4,096.70 किलोमीटर
- चीन – 3,488 वर्ग किलोमीटर
- पाकिस्तान – 3,323 किलोमीटर
- नेपाल – 1,751 किलोमीटर
- म्यांमार – 1,643 किलोमीटर
- भूटान – 699 किलोमीटर
- अफगानिस्तान – 106 किलोमीटर
इन आंकड़ों से हम कह लगा सकते हैं कि भारत की सबसे ज्यादा सीमा भारत के पूर्व में स्थित पड़ोसी देश “बांग्लादेश” से मिलती है। जिसकी कुल लंबाई 4096.70 किलोमीटर है तथा सबसे कम सीमा अफगानिस्तान से मिलती है। जिसकी कुल लंबाई 106 किलोमीटर है।
भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए के बाद अब हम यह जानते हैं कि एशिया महाद्वीप में भारत क्षेत्रफल के आधार पर कौन से नंबर पर आता है। जैसा कि हम जानते हैं कि एशिया महाद्वीप दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है जो कि लगभग 44,579,000 किलोमीटर में फैला हुआ है। यह दुनिया के कुल क्षेत्रफल का लगभग 30% हिस्सा है इसलिए हमें यह जानकारी होना आवश्यक है कि भारत, एशिया का रूस और चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा देश है जो लगभग 3.2 मिलियन स्क्वेयर में फैला हुआ है।
Very good.
thanks