कंप्यूटर आधुनिक जमाने की सबसे बड़ी खोजों में से एक है। शिक्षा, व्यापार, शासन-प्रशासन या मनोरंजन से संबन्धित कोई भी कार्य अब कंप्यूटर के बिना नहीं होता है। हम कंप्यूटर के युग में जी रहे हैं। ऐसे में computer के बारे में जानकारी होना और कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है यह जानना तो बनता ही है। छात्रों के लिए यह जानना तो और भी जरूरी है क्योंकि अब सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में कंप्यूटर से संबन्धित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
इस लेख में हम Computer full form के अलावा कंप्यूटर की परिभाषा भी जानेंगे। सबसे पहले कंप्यूटर के फुल फॉर्म के बारे में बता दें।
- 151+ (Exam Special) कंप्यूटर से सम्बंधित Question के answer जानिए –
- Computer का अविष्कार कब, किसने और किस year में किया था पढ़िए –
दोस्तों! कंप्यूटर का कोई फुल फॉर्म नहीं होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कंप्यूटर शब्द अपने आप में एक पूर्ण शब्द है। फुल फॉर्म उन शब्दों के होते हैं जो कई शब्दों के लिए संक्षिप्त नाम होते हैं। कंप्यूटर कई शब्दों का संक्षिप्त नाम नहीं है बल्कि “कंप्यूटर” लैटिन भाषा के शब्द “putare” से बना है जिसका अर्थ सोचना और चयन करना दोनों है।

इसी तरह “Computare” (com- का अर्थ है “एक साथ”) का अर्थ गणना है। computare से Computer शब्द बना है। अँग्रेजी या इंग्लिश भाषा में भी Compute शब्द का इस्तेमाल सदियों से होता आया है जिसका अर्थ भी गणना करना ही होता है।
हालांकि कंप्यूटर का इस्तेमाल जब धीरे-धीरे बढ़ता गया तो इस शब्द का महत्व भी बढ़ता गया। बाद में कुछ लोगों ने Computer शब्द के फुल फॉर्म देने शुरू कर दिये। आइए जानते हैं कि कंप्यूटर के कुछ प्रचलित फुल फॉर्म क्या हैं।
कंप्यूटर का फुल फॉर्म इंग्लिश में
कंप्यूटर का फुल फॉर्म English में ये है:
“Common Operating Machine Particularly Used For Trade, Education and Research”
इसके अलावा कंप्यूटर के इंग्लिश में कुछ और प्रचलित Full Form ये है :
- Common Operating Machine Particularly Used for Technological and Educational Research
- Common Operating Machine Purposely Used for Technological and Educational Research
कंप्यूटर की परिभाषा क्या है – Definition of Computer
कंप्यूटर की कई प्रकार से परिभाषाएँ दी जा सकती हैं। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार कंप्यूटर एक “स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो उन गणनाओं या संचालन को नियंत्रित करता है जो संख्यात्मक या तार्किक दृष्टि से व्यक्त की जा सकती हैं”। किन्तु ध्यान से समझा जाए तो कंप्यूटर के कार्य और उपयोग आज इतने ज्यादा विस्तृत, व्यापक, और अकल्पनीय हो गए हैं कि उसकी सभी परिभाषाएँ छोटी और अपूर्ण लगती हैं। अन्तरिक्ष हो या मेडिकल साइन्स अब कंप्यूटर ने अपनी पैठ हर जगह बना ली है।
Computer Full Form in Hindi
हिन्दी में यूं तो कंप्यूटर का कोई फुल फॉर्म नहीं होता है किन्तु “कॉमन ऑपरेटिंग मशीन पर्टिकुलर्ली यूज्ड फॉर ट्रेड, एडुकेशन एंड रिसर्च” इसका फुल फॉर्म माना जा सकता है।
- C – कॉमन
- O – ऑपरेटिंग
- M – मशीन
- P – पर्टिकुलर्ली
- U – यूज्ड (For)
- T – ट्रेड
- E – एडुकेशन (And)
- R – रिसर्च
कंप्यूटर को हिन्दी में क्या कहते हैं
कंप्यूटर का मुख्य कार्य गणना करना हुआ करता था जिसके कारण आरंभ में हिन्दी में इसे “संगणक” के नाम से जाना जाता था। अब हिन्दी में कंप्यूटर को संगणक ही कहा जाता है। इसके अलावा कंप्यूटर को हिन्दी में परिकलक भी कहते हैं। यह एक अभिकलक यंत्र का कार्य करता है। कंप्यूटर इंजीन्यरिंग को हिन्दी में संगणक अभियांत्रिकी कहा जाता है। विश्वविद्यालयों में संगणक अभियांत्रिकी के विभाग होते हैं।