असम में कितने जिले हैं (number of districts in assam) इस आर्टिकल में है इस बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे क्योंकि यह राज्य भारत का एक महत्वपूर्ण अंग है इसीलिए असम में कितने जिले है इसके बारे में पता होना चाहिए । इस article में हम असम के सभी जिलों के नाम क्या है तथा उनकी जनसंख्या क्षेत्रफल क्या है इसके बारे में भी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने वाले हैं चलिए शुरू करते हैं।
असम राज्य भारत के पूर्वोत्तर में बसा एक राज्य है जिसकी राजधानी दिसपुर है। असम राज्य 89042’ पूर्व से 960 पूर्व देशांतर और 2408’ उत्तर से 2802’ उत्तर अक्षांश के बीच स्थित है। असम में कुल मिलाकर 33 जिले हैं। 2015 से पहले असम में केवल 27 जिले थे। 2011 की जनगणना के अनुसार भी असम में केवल 27 जिले थे। हालांकि 15 अगस्त 2015 को पाँच नए जिलों का निर्माण किया गया था जिसके बाद असम में 32 जिले हो गए। बाद में असम में एक और नए जिले का निर्माण किया गया और असम के कुल जिलों की संख्या 33 हो गई। असम का सबसे नया और 33वां जिला माजुली है।

असम के जिलों के नाम, जनसंख्या, क्षेत्रफल इत्यादि – districts of assam
असम के जिलों की बात की जाए तो केवल उन जिलों की जनसंख्या, साक्षारता दर, लिंगानुपात और दशकीय वृद्धि दर ज्ञात है जो 2011 की जनगणना के समय एक जिले के रूप में मौजूद थे। इसलिए केवल 27 जिलों के लिए ही ये आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध हैं। शेष 6 जिलों के लिए आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। इन 6 जिलों का केवल क्षेत्रफल ही ज्ञात है। वर्ष 2021 में होने वाली जनगणना के बाद ही इन छह जिलों के आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध होंगे। असम के सभी 33 जिलों के बारे में जानकारी यहाँ दी गयी है।
राजस्थान में कितने जिले है | उत्तर प्रदेश में कितने जिले है | मध्य प्रदेश में कितने जिले है |
बिहार में कितने जिले है | झारखंड में कितने जिले है | महाराष्ट्र में कितने जिले है |
S. no. | District जिला | Population 2011 जनसंख्या | Area क्षेत्रफल (वर्ग किमी) | Density घनत्व(/किमी) | Literacy Rate% साक्षरता | Sex Ratio लिंगानुपात |
1. | बक्सा | 950075 | 2457 | 387 | 69.25 | 974 |
2. | बारपेटा | 1693622 | 2282 | 742 | 63.81 | 953 |
3. | बिस्वनाथ | NA* | 1100 | NA | NA | NA |
4. | बंगाईगाँव | 738804 | 1093 | 676 | 69.74 | 966 |
5. | कछार | 1736617 | 3786 | 459 | 79.34 | 959 |
6. | चराइदेव | NA | NA | NA | NA | NA |
7. | चिरांग | 482162 | 1923 | 251 | 63.55 | 969 |
8. | दरांग | 928500 | 1585 | 586 | 63.08 | 954 |
9. | धेमाजी | 686133 | 3237 | 212 | 72.70 | 953 |
10. | धुबरी | 1949258 | 2176 | 896 | 58.34 | 953 |
11. | डिब्रूगढ़ | 1326335 | 3381 | 392 | 76.05 | 961 |
12. | डिमाहसाओ | 214102 | 4888 | 44 | 77.54 | 932 |
13. | गोलपाड़ा | 1008183 | 1824 | 553 | 67.37 | 964 |
14. | गोलघाट | 1066888 | 3502 | 305 | 77.43 | 964 |
15. | हैलाकांडी | 659296 | 1327 | 497 | 74.33 | 951 |
16. | होजई | NA | NA | NA | NA | NA |
17. | जोरहाट | 1092256 | 2851 | 383 | 82.15 | 962 |
18. | कामरूप | 1517542 | 3105 | 489 | 75.55 | 949 |
19. | कामरूप महानगर | 1253938 | 955 | 1313 | 88.7 | 936 |
20. | कार्बी आंगलोंग | 956313 | 10434 | 92 | 69.25 | 951 |
21. | करीमगंज | 1228686 | 1809 | 679 | 78.22 | 963 |
22. | कोकरा झार | 887142 | 3296 | 269 | 65.22 | 959 |
23. | लखीमपुर | 1042137 | 2277 | 468 | 77.20 | 968 |
24. | माजुली | NA | 1250 | NA | NA | NA |
25. | मोरीगांव | 957423 | 1551 | 617 | 68.03 | 967 |
26. | नगांव | 2823768 | 3973 | 711 | 72.37 | 962 |
27. | नलबाड़ी | 771639 | 1052 | 733 | 78.6 | 949 |
28. | शिवसागर | 1151050 | 2668 | 431 | 80.41 | 954 |
29. | सोनितपुर | 1924110 | 2076.70 | 370 | 67.34 | 956 |
30. | दक्षिण सलमारा मनकछार | NA | NA | NA | NA | NA |
31. | तिनसुकिया | 1327929 | 3790 | 350 | 69.66 | 952 |
32. | उदलगुड़ी | 831668 | 2012 | 413 | 65.41 | 973 |
33. | पश्चिम कार्बी आंगलोंग | NA | NA | NA | NA | NA |
Important Note
1. NA ये जिले 2011 के बाद बने हैं इसलिए आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।
2. बिस्वनाथ जिला बनने के बाद सोनितपुर जिले का क्षेत्रफल घटकर अब 2076.70 वर्ग किलोमीटर हो गया है। पहले यह 5204 वर्ग किलोमीटर था। इसी प्रकार शिवसागर, नगाँव, धुबरी, और कार्बी अंगलोंग जिलों का क्षेत्रफल भी इनमें से नए जिले बनने के बाद घटकर कम हो गया है।
जनसंख्या की दृष्टि से असम के 10 सबसे बड़े जिले
2011 की जनगणना के अनुसार असम राज्य की जनसंख्या 31,205,576 थी। यह आंकड़ा असम की जनसंख्या में 2001 के मुक़ाबले 17.07% वृद्धि दर्शाता है। असम का सबसे अधिक आबादी वाला जिला नगाँव है जिसकी जनसंख्या 2823768 है। असम के सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिले ये हैं
1. | नगाँव | 28,237,68 |
2. | धुबरी | 1,949,258 |
3. | सोनितपुर | 1,924,110 |
4. | कछार | 1,736,617 |
5. | बारपेटा | 1,693,622 |
6. | कामरूप | 1,517,542 |
7. | तिनसुकिया | 1,327,929 |
8. | डिब्रूगढ़ | 1,326,335 |
9. | कामरूप मेट्रोपोलिटन | 1253938 |
10. | करीमगंज | 1,228,686 |
क्षेत्रफल की दृष्टि से असम के 5 सबसे बड़े जिले
असम राज्य का कुल क्षेत्रफल 78438 वर्ग किमी है। असम का सबसे बड़ा जिला कार्बी आंगलोंग जिला है जिसका क्षेत्रफल 10434 वर्ग किमी है। असम का दूसरा सबसे बड़ा जिला सोनितपुर है। असम के पाँच सबसे बड़े जिले ये हैं-
1. | कार्बी आंगलोंग | 10434 वर्ग किमी |
2. | सोनितपुर | 5204 वर्ग किमी |
3. | डिमा हसाओ | 4888 वर्ग किमी |
4. | नगांव | 3973 वर्ग किमी |
5. | तिनसुकिया | 3790 वर्ग किमी |
असम के 5 सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले
असम राज्य की साक्षरता 72.19% है। असम राज्य के जिलों में पिछले कुछ दशकों में साक्षरता के मामले में सुधार आया है। वर्तमान में असम का सबसे साक्षर जिला कामरूप महानगर है जिसकी 2011 जनगणना के अनुसार साक्षरता 88.71 प्रतिशत रेकॉर्ड की गयी थी। असम के सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले ये हैं-
1. | कामरूप महानगर | 88.71% |
2. | जोरहाट | 82.15% |
3. | शिवसागर | 80.41% |
4. | कछार | 79.34% |
5. | नलबाड़ी | 78.63% |
सर्वाधिक लिंगानुपात वाले असम के जिलों के नाम
असम राज्य के जिलों का औसत लिंगानुपात 958 महिलाएं प्रति 1000 पुरुष है। इस मामले में असम का सबसे अधिक लिंगानुपात वाला जिला बक्सा जिला है जहां 974 लिंगानुपात रेकॉर्ड किया गया था। असम के सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले ये हैं-
1. | बक्सा | 974 |
2. | उदलगुड़ी | 973 |
3. | चिरांग | 969 |
4. | लखीमपुर | 968 |
5. | मोरीगांव | 967 |
सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले असम के जिलों के नाम
असम राज्य का जनसंख्या घनत्व 398 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। असम के सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले जिले ये हैं-
1. | कामरूप मेट्रोपोलिटन | 1313 |
2. | धुबरी | 896 |
3. | बारपेटा | 742 |
4. | नलबाड़ी | 733 |
5. | नगांव | 711 |
असम राज्य को 33 प्रशासनिक जिलों में विभाजित किया गया है। नए बनाए गए ज़िलों में से अधिकांश पहले के ज़िलों के उप-विभाग हैं जिन्हे जिले के रूप में मान्यता दे दी गयी है। असम के जिलों को पाँच प्रशासनिक डिविजनों में बांटा गया है। असम की दो प्रमुख भाषाएँ असमिया और बोडो हैं।
असम का सबसे बड़ा शहर गुवाहाटी है और गुवाहाटी में ही असम राज्य का उच्च न्यायालय स्थित है। इसे गुवाहाटी हाई कोर्ट कहा जाता है। असम के सबसे नए जिले माजुली का निर्माण 27 जून 2016 के दिन किया गया था। असम के जोरहाट जिले में से कुछ क्षेत्रों को अलग कर के इस जिले का निर्माण किया गया है। ब्रह्मपुत्र नदी में द्वीप पर स्थित माजुली जिला भारत का सबसे पहला नदी द्वीप ( River Island) जिला है। असम का माजुली जिला दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप भी है।
असम में काजीरंगा और मानस जैसे 5 नेशनल पार्क हैं। असम का सबसे उत्तर-पूर्वी जिला तिनसुकिया जिला है। असम के सबसे पश्चिम में धुबरी और कोकराझार जिले स्थित हैं जबकि करीमगंज और हैलाकांडी जिले असम के सबसे दक्षिण में स्थित हैं।
प्राचीन काल में असम राज्य प्रागज्योतिष के नाम से जाना जाता था। बाद में इसे कामरूप के नाम से भी जाना जाने लगा। असम राज्य का सबसे प्राचीन पुरालेख प्रयाग (इलाहाबाद) स्तम्भ पर पाया जाता है जहां इस राज्य को प्रत्यांत (कामरूप) के नाम से संबोधित किया गया है। यह समुद्रगुप्त के शासनकाल का है। इस राज्य का वर्णन रामायण और महाभारत में भी मिलता है। अहोम राज्य असम का एक महत्वपूर्ण शासन तंत्र था।
असम के इन 33 जिलों के अलावा कुछ नए जिलों की मांग भी उठ रही है जिस पर अभी निर्णय नहीं हो पाया है।
दोस्तों। आपको यह आर्टिकल असम में कितने जिले हैं (districts in assam) कैसा लगा यह हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और अगर आप की इस आर्टिकल assam me kitne jile hai से related कोई भी प्रश्न है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं हम आपके सभी जवाब प्रश्नों के जवाब देने के लिएहाजिर है। धन्यवाद !
I like Google thank s