ODF शब्द सुनकर अनेक लोगो को इसके बारे में जानने की चेष्टा उत्पन्न हो जाती है। कि आखिर ODF का Full Form क्या होता है यह शब्द वैसे तो हमारे समाज मे कम प्रयोग में होता है, परन्तु इससे परिचित होना हमारे लिए अति आवश्यक है। ODF का अर्थ लोग किसी अभियान से जुड़े किसी महत्वपूर्ण शब्द के तौर पर समझते है। लेकिन बिरले ही ऐसे लोग है, जो इस विषय से भली भांति परिचित है।
इस विषय के प्रति लोगों की बेखबरी देश के विकास में बाधा बनी हुई हैं। इस नजरिये से लोगो का इसके प्रति जागरूक होना तथा इसमें सहयोग देकर देश की उन्नति का हिस्सा बनना जरुरी है। आखिर ODF का मतलब क्या होता है? इसका full form क्या होता है ? और यह कैसे देश के विकास में जरूरी है ? इस आर्टिकल में हम इसके बारे में बारीकी से जानेंगे तथा विस्तार से चर्चा करेंगे।

ODF Full Form In Hindi
ODF का फुल फॉर्म Open Defecation Free होता है। जिसका हिंदी भाषा में अर्थ “खुले में शौच मुक्त” होता है। इसको सामान्य भाषा मे समझे तो हम कह सकते है, यह एक योजना है, जिसके माध्यम से देश को खुले में शौच मुक्त बनाना है। देश में स्वच्छता तथा सफाई को बनाये रखने की दिशा में यह एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
भारत देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत देश को दुनिया का सबसे साफ, स्वच्छ तथा सुंदर देश बनाने का एक सपना देखा। जिसके परिणामस्वरूप 2 October 2014 को देश के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150वीं जंयती पर सम्पूर्ण भारत को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया। इस दिशा में उन्होंने सबसे पहला कदम “स्वच्छ भारत मिशन” अभियान को लागू करके किया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश को खुले में शौच मुक्त (Open Defecation Free) करना था। जिसके लिए देश के प्रत्येक घर मे शौचालय हो, तथा लोग शौच के लिए उसी का प्रयोग करे, इस बात कर जोर दिया गया। लोगों को घर मे शौचालय बनाने के लिए सरकार की तरफ से मौद्रिक मदद दी गई। जिससे भारत के प्रत्येक घर मे शौचालय हो। लोगों को इसके फायदे तथा नुकसानों से अवगत कराया गया एवं लोगो को इसके उपयोग के लिये जागरुक किया गया।
Odf अभियान के उद्देश्य
स्वच्छ भारत मिशन को “स्वच्छ भारत अभियान” के नाम से भी जाना जाता है। यह एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है, जिसके अंतर्गत पूरे देश को स्वच्छ तथा साफ करने का उद्देश्य बनाया गया है। इसके लिए कुछ मुख्य उद्देश्यो को ध्यान में रखा गया है, जो निम्न है।
1) इस मिशन का मुख्य उद्देश्य सम्पूर्ण देश को स्वच्छ तथा गंदगीमुक्त करना है।
2) लोगों द्वारा खुले में शौच करने पर पूर्णता रोक लगाना।
3) देश के प्रत्येक घर मे शौचालय का निर्माण करवाना।
4) देश मे व्याप्त गंदगी को मिटाना, प्रत्येक गांव तथा शहर के लिये पक्की सड़कों का निर्माण करवाना।
5) सार्वजनिक स्थानों पर कचरेदानो तथा शौचालय का निर्माण करवाना।
दोस्तों आपको यह आर्टिकल ODF का फुल फॉर्म क्या है और ऑडियो क्या होता है कैसा लगा हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और अगर आप इस आर्टिकल संबंधित कोई भी इंफॉर्मेशन चाहते हैं तो वह भी हमसे पूछ सकते हैं।